फतेहाबाद में भ्रष्टाचार को लेकर पटवारियों की एक सूची जारी होने के मामले में सोमवार को रोष प्रदर्शन किया गया। दी रिवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। पटवारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। दी रिवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी एक बैठक जींद में आयोजित हुई थी जिसमें उन्होंने फैसला लिया है कि वह तीन दिनों तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वही साथ में जो उनको एडिशनल सर्कल पटवार के दिए हुए हैं वह उन पटवार सर्कल का काम नहीं करेंगे।