फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

गांव ढिंगसरा के शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैन ने विद्यार्थियों को संबोधन में कहा कि नशा बर्बादी का रास्ता है, इससे दूर रहें। बच्चे पढ़ें और अपना भविष्य बनाएं, साइबर क्राइम से बचकर रहें। अगर साइबर क्राइम हुआ है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके सूचना दें। कार्यक्रम में शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा के प्रधानाचार्य रणसिंह रेपस्वाल व डायरेक्टर विजय सिंह बाघेला, सरपंच सुभाष मूंड, शिक्षाविद् सर्वजीत सिंह मान, पीडीएम स्कूल के प्रधानाचार्य अनिता गिजरोईया, साधुराम जाखड़, गुरमेहर सिंह, पंकज मेहता, भूपेंद्र गोदारा सहित विद्यार्थी व अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का छात्र ही कल का भविष्य है और यदि युवा पीढ़ी स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित होगी तभी समाज सशक्त बन पाएगा। नशा धीरे-धीरे व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य, पढ़ाई और भविष्य को खोखला कर देता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ लेने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में बढ़ते साइबर अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन गेमिंग के खतरों के बारे में सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी को भी न दें। उन्होंने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि यदि कभी वे साइबर अपराध या किसी भी संदिग्ध गतिविधि का शिकार हों तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें