फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पांच विशेषज्ञों की बंद रही ओपीडी, मरीज हुए परेशान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 02:59 PM IST

वर्ष के अंतिम दिनों में चिकित्सकों की छुट्टियों के चलते नागरिक अस्पताल में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अस्पताल की पांच विशेषज्ञ ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज से आए मरीज निराश होकर लौट गए। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रीत, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.गिरीश, हड्डी रोग और ईएनटी सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही वापस लौटना पड़ा। चर्म रोग और मनोरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे जबकि ईएनटी की डयूटी शिविर में रही। इसके अलावा कंसलटेंट डॉ.संगीता अबरोल के छुट्टी पर होने के कारण एनसीडी क्लीनिक प्रभावित हुई। सुबह से मरीज इलाज की उम्मीद लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचने के बाद जब उन्हें संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों के उपलब्ध न होने की जानकारी मिली तो मरीजों में नाराजगी देखने को मिली। अस्पताल में चर्म रोग विभाग की ओपीडी बंद रहने से त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज सबसे अधिक प्रभावित हुए। वहीं मनोरोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के चलते मानसिक रोगों से जूझ रहे मरीज और उनके परिजन भी परेशान नजर आए। हड्डी रोग और ईएनटी ओपीडी बंद रहने से दुर्घटनाओं और पुराने दर्द से पीड़ित मरीजों को भी निराशा हाथ लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें