फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नर्सिंग ऑफिसर दो घंटे की हड़ताल पर, इमरजेंसी छोड़ बाकि सेवाएं बंद

जिले में नर्सिग ऑफिसर आज सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल पर रह है। नागरिक अस्पताल में नर्सिग ऑफिसर ने दो घंटे के लिए धरना शुरू किया है। नर्सिग ऑफिसर ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकती है। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की ओर से कुरूक्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर उठाए गए सवालों और कथित टिप्पणियों के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स दो घंटे की हड़ताल पर है। नर्सिग ऑफिसर ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा था। नर्सिग ऑफिसर वेल्फेयर एसोसिएशन के उपप्रधान सुमित्रा, मीडिया प्रभारी रामफल और सदस्यों ने कहा कि बिना जांच पूरी हुए पूरे नर्सिंग कैडर पर मिलीभगत के आरोप लगाना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। नर्सिंग ऑफिसर की मांग है कि चेयरपर्सन को मामले में माफी मांगनी चाहिए। ऐसी टिप्पणी और व्यवहार से पूरे नर्सिग समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें