टोहाना नगर परिषद कार्यालय में तीन मनोनीत पार्षदों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल व वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी पहुंची। इस दौरान मनोनीत पार्षद ललित मोहन, अधिवक्ता सुभाष गर्ग व तिलकराज भाटिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष नरेश बंसल व कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने सभी पार्षदों को बधाई दी तथा कहा कि वे शहर के विकास में योगदान देंगे।