फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जलाया सीएम का पुतला

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आवाहन पर सफाई कर्मचारियों ने शहर में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन करते हुए बाल्मीकि चौक पर सीएम ने अफसाना का पुतला जलाया और अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। यह प्रदर्शन कर्मचारी नेता सुभाष व सुरेश कुमार की देख रेख में किया गया। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने पुतला जलने के दौरान चप्पल से भी पीटा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर सरकार एससी और डीएससी वर्ग का शोषण कर रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। सरकार को समान काम समान वेतन लागू करना चाहिए यदि सरकार इस प्रदर्शन के बाद भी नहीं माने तो 8 व 9 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा जिसे अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में सरकार द्वारा सफाई व सीवर के कार्य में ठेकेदारी प्रथा को लागू किया जा रहा है, जबकि सरकार ने प्रदेश में अन्य सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कार्य को प्राइवेट ठेकेदारों से मुक्त कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करवाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें