फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: हरियाणा छात्र यूनियन की एमएम कॉलेज इकाई का गठन, समरथ सिंह बने प्रधान

विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हरियाणा छात्र यूनियन द्वारा एमएम कॉलेज फतेहाबाद इकाई का गठन किया गया है। इसको लेकर आज कॉलेज प्रांगण में आयोजित विद्यार्थियों की सभा में विशेष तौर पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान पहुंचे। सभा में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में समरथ सिंह पुत्र यादविन्द्र सिंह को प्रधान, गुरमंगत सिंह को उपप्रधान, अंकरित चीमा अयाल्की को सचिव, हरमन संधू को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा करण रंधावा, जसप्रीत बीघड़, हर्षप्रीत बीघड़, प्रभनूर भूना, जगजोत, वंश कुमार, यादिवन्द्र, रमन कुमार, सतनाम गिल, गुरविन्द्र ग्रेवाल, हर्षदीप, जसविन्द्र को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। यह कमेटी विद्यार्थियों के मसले को हल करवाने, विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई से दूर कर सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए काम करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें