फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 02:39 PM IST

बगांव हिम्मतपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार रात एक विवाहिता ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अनीता रानी के रूप में हुई है। सूचना पर जीआरपी जाखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच महिला जांच अधिकारी एएसआई कविता सिंह कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, अनीता की शादी करीब 7 साल पहले राजस्थान निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप रेलवे में नौकरी करते हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी टोहाना के गांव सिंबलवाला में थी। दंपती के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। मृतका के परिजन अर्जुन ने बताया कि अनीता मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली थी। उसकी शादी 6 नवंबर 2020 को राजस्थान में हुई थी। अर्जुन का आरोप है कि शादी के बाद पहले सास-ससुर अनीता को प्रताड़ित करते थे। इसी कारण अनूप उसे अपने साथ टोहाना ले आया था, लेकिन यहां भी पति छोटी-छोटी बातों पर टॉर्चर करने लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें