खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत में किसानों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। घने कोहरे के कारण किसान देरी से पहुंचे, लेकिन अब बड़ी संख्या में किसान आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। मंच से विभिन्न किसान नेता अपने विचार साझा कर रहे हैं। महापंचायत में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे।