फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में शहीद चौक की दुर्दशा पर कुणाल कर्ण सिंह का हमला, कांग्रेस-भाजपा दोनों को घेरा

इनेलो नेता व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के दोहते कुणाल कर्ण सिंह ने शहीद चौक की बदहाली को लेकर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और भाजपा सरकार पर तीखे वार किए हैं। पत्रकारों से बातचीत में कुणाल ने कहा कि टोहाना की पहचान माने जाने वाला शहीद चौक आज खस्ताहाल है। चौटाला सरकार के समय भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा के साथ बना यह चौक शहर की शान था, लेकिन अब इसकी रेलिंग टूटी, फव्वारे बंद और आसपास सीवर का गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने कहा, "जिनके बड़ों ने शहीदों के खिलाफ गवाही दी थी, वही आज विधायक बनकर राज कर रहे हैं। उन्हें इस चौक के सौंदर्यकरण से गंगा स्नान जैसा पुण्य मिलता, पर उन्हें यह नजर नहीं आता।" भाजपा पर निशाना साधते हुए कुणाल बोले कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार होने के बावजूद बड़े नेता छोटे निर्माण नहीं करवा पा रहे। प्रधानमंत्री के जींद दौरे के बाद टाइलें उखाड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा बड़े प्रोजेक्ट में कमीशन देखती है। कुणाल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और विधायक चौक नहीं सुधरवाते तो इनेलो कार्यकर्ता और शहरवासी एक-एक ईंट लेकर खुद इसका निर्माण करेंगे। उन्होंने 2024 में बने विधायक को "कुंभकर्ण की नींद" में सोया बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें