राज्यसभा चुनाव के दौरान इनेलो ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से दूरी बनाकर चुनाव में भाग नहीं लिया यह बात इनेलो के पूर्व विधायक और फतेहाबाद जिला प्रभारी सीताराम ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो द्वारा आगामी 23 मार्च को नरवाना में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के दौरान युवाओं के मुद्दों को शामिल किया जाएगा। इस समय यूवाओ को रोज़गार न मिलने के चलते स्थिति बदतर होती जा रही है लेकिन उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। सीताराम ने बताया कि वर्तमान की भाजपा सरकार द्वारा युवाओं का ठेकेदारों के माध्यम से शोषण किया जा रहा है जिसके चलते युवा इस शासन से तंग आ चुके हैं वहीं कांग्रेस का शासन लोग पहले देख चुके हैं।