फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में सीवरेज की फैली बदबू तो काम छोड़ भागे ऑपरेटर

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 05:33 PM IST

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे अचानक सीवरेज की बदबू फैल गई। जिससे कक्ष में मरीजों की ओपीडी पर्ची काट रहे ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया और बाहर आ गए। ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग गई। कर्मचारियों ने कक्ष में काम करने से मना कर दिया और कहा कि रोजाना यहां सीवरेज की बदबू फैल रही है लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ती गई और करीब 20 मिनट बाद ऑपरेटरों ने आभा आईडी काउंटर पर मरीजों की मैनुअल पर्ची काटनी शुरू की। इस दौरान पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। दूसरी मंजिल से सीवरेज पाइप लाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष से होकर गुजर रही है। पाइपें पुरानी होने के कारण अचानक से बदबू आनी शुरू हो जाती है और कई बार लीकेज भी होती है। दूसरी मंजिल से नीचे आ रही पाइपों की जगहों को पूरी तरह से बंद करने के बाद कक्ष में ओपीडी पर्ची काटने का काम शुरू किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें