फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में एवीटी स्टाफ ने 31 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर को पकड़ा

नवीन दलाल Updated Sat, 14 Jun 2025 08:54 AM IST

पुलिस की एवीटी टीम ने लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर निवासी गांव दुर्जनपुर, हाल निवासी राजीव नगर, झीड़ी (हिसार) के रूप में हुई है। एवीटी प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिकंदर नामक व्यक्ति नशा बेचने का कार्य करता है और वह भारी मात्रा में हेरोइन लेकर एमपी रोही मोड़, बडोपल पर खड़ा है। सूचना मिलने पर एवीटी टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके पर मौजूद युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सिकंदर बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें