फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पांच तस्करों की 80 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

हरियाणा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए 5 कुख्यात नशा तस्करों की लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इन संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 6 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि यह अभियान सीआईए टोहाना की टीम द्वारा शुरू किया गया था। आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ वर्ष 2025 में 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद होने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है। गहन वित्तीय जांच में पाया गया कि उसकी संपत्तियां वैध आय से कहीं ज्यादा हैं। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत अथॉरिटी नई दिल्ली की स्वीकृति के बाद जग्गा की पिकअप गाड़ी (करीब 5 लाख रुपये) को फ्रीज किया गया। अन्य तस्करों पर भी कार्रवाईराकेश कुमार उर्फ कालू: भारी मात्रा में अल्प्राज़ोलम टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार। लंबे समय से नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त पाया गया। उसकी मोटरसाइकिल (करीब 60 हजार रुपये) फ्रीज की गई। बच्चन सिंह (थाना सदर फतेहाबाद): कई पुराने एनडीपीएस मामले। चूरापोस्त बरामद होने के बाद गिरफ्तार। नशा तस्करी से कमाए पैसे से गांव नक्टा में मकान और वाहन खरीदे। पुलिस ने 20 लाख रुपये का मकान और दो मोटरसाइकिलें (1.60 लाख रुपये) फ्रीज कीं। कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू (थाना शहर टोहाना): हेरोइन केस में नाम आने के बाद गिरफ्तार। तस्करी नेटवर्क का अहम हिस्सा था। उसका मकान (20 लाख रुपये) और तीन मोटरसाइकिलें (1.80 लाख रुपये) फ्रीज की गईं। अजय उर्फ अज्जी (थाना शहर फतेहाबाद): हेरोइन के साथ गिरफ्तार। गुरुनानकपुरा में मकान और वाहन खरीदे। 30 लाख रुपये का मकान और दो मोटरसाइकिलें (1 लाख रुपये) फ्रीज की गईं। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि पुलिस केवल मुख्य तस्करों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सप्लाई चेन से जुड़े हर व्यक्ति की संपत्ति की जांच कर रही है। बार-बार अपराध करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए साफ संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति अब उनके हाथ से निकल जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें