फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: घर में घुसकर मारपीट का मामला, वीडियो हुआ वायरल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 07:04 PM IST

शहर के इंद्रपुरा मौहल्ला में एक युवक पर शनिवार रात को 20-25 युवकों ने हमला कर दिया। युवक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। मामले में रविवार शाम तक पीड़ित ने बयान दर्ज नहीं करवाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है। बयान दर्ज होंगे तो उसके बाद ही कार्रवाई होगी। मामले की सीसीटीवी फुटेज रविवार दोपहर बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के अनुसार हमलावर युवक घर में घुसते हुए नजर आ रहे है और उनके हाथ में डंडे भी है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। टीम घायल के ब्यान लेने के लिए भी गई है लेकिन अभी तक दर्ज नहीं करवाए गए है। पारिवारिक रंजिश से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। शिकायत आएगी तो उस आधार पर कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें