शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चल रहे अलविदा तनाव कार्यक्रम का समापन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक हवन आयोजित किया गया जिसमें सभी ने अपनी बुराइयों और बीमारियों को त्यागने का संकल्प लिया। इस दौरान बहन पूनम ने कहा कि 7 दिवसीय अलविदा तनाव कार्यक्रम का आमजन को लाभ मिला है जिसके चलते आज आध्यात्मिक हवन में आहुति डाली गई हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी लोगों को नियमित रूप से सेंटर पर आकर शिव बाबा का ज्ञान मुरली सुनने के लिए आना चाहिए।