फतेहाबाद जिले के गांव हिजरावां कलां निवासी सैनिक बलजिंद्र सिंह से फर्जी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, प्रिंटर और टावर लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के लिए फर्जी दस्तावेज बरामद किए है। मामले में पुलिस ने आरोपी रवि कुमार उर्फ रवि निवासी हांसी, रवि कुमार निवासी अशोक नगर, फतेहाबाद, रिपन निवासी बरसीन तथा नितेश कुमार निवासी भट्ठा कॉलोनी, फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अमीर बनने के लिए युवक साइबर ठग बन गए। इसमें दो युवक फतेहाबाद शहर के शामिल है। इसके अलावा एक युवक हांसी का भी है। मामले के तार उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान से भी जुड़े है। आरोपियों ने यहां तक अपना जाल बिछा रखा था। इस मामले में पहले कुरूक्षेत्र के टंगोली निवासी मुकेश, कुरूक्षेत्र के चनालहेडी निवासी बंटी कुमार और दिल्ली निवासी दीपक को गिरफ्तार किया जा चुका है।