फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी और जनभागीदारी पर आधारित है हरियाणा का बजट: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 03:36 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया बजट को ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी है। यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट दिशा, मजबूत आर्थिक प्रबंधन और जनभागीदारी का प्रमाण है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार को बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित विशेष प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। बजट के विषय पर अपने विचार रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के तहत सडक़ों, बिजली, पेयजल, डिजिटल सेवाओं और शहरी विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को समर्पित है। इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 5 हजार किमी सड़क सुधार, 18 आरओबी व 12 आरयूबी निर्माण, 1 हजार नई बसें, 4 नए बस अड्डे तथा केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निकाय भूमि पर मालिकाना हक नीति लागू होगी। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3 नए साइबर पुलिस थाने, एटीएस का गुरुग्राम गठन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें