मौसम परिवर्तन के बाद लोगो को जहां राहत मिली थी। वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी धुंध छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे ठंड बढ़ चुकी है। धुंध छाई रहने से दृश्यता मात्र 10 मीटर तक दर्ज की गई है। जिससे वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। इससे वाहन चालकों को सफल के दौरान काफी समस्या सामने आई। इससे लंबी दूरी की बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर अपने गणतंव्य पर पहुंची। मौसम में आए परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि जिले में 15 जनवरी तक धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे जिले के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।