फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना:बजरंग मॉडल स्कूल परिसर में आग, मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग जलकर राख

टोहाना। शहर के आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूल का मेन गेट और बॉक्सिंग रिंग का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड कर्मी जयभगवान ने बताया कि उन्हें स्कूल में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम मौके पर पहुंची और आग को आगे फैलने से रोक लिया। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें