फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टोहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन, 13 मई के समझौते को लागू न करने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

टोहाना। नगर परिषद सफाई विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल आज 5वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल की शुरुआत नगरपरिषद कार्यालय में की गई। हड़ताल की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जिला द्वारा की गई, जबकि मंच का संचालन प्रधान रविंद्र ने किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पूर्व प्रधान जिला ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि "अगर सरकार समझौता लागू नहीं करती तो कर्मचारियों में सरकार को लेकर भारी गुस्सा है।" उन्होंने आगे कहा कि यदि 13 मई के समझौते को जल्द लागू नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दी जाएगी। हड़ताल में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार और यूनियन के बीच 13 मई को हुए समझौते के मुद्दे को लेकर पिछले 5 दिनों से प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें