जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात वाटर सप्लाई ऑपरेटरों से अब पलंबर का भी का लिया जा सकेगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने जिले के 800 में से 170 कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर दक्ष बना दिया है। ये ही नहीं विश्वविद्यालय की तरफ से इन कर्मचारियो को डिप्लोमा भी जारी किया गया है। कर्मचारियों को जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से फरवरी और मार्च माह में आईटीआई भोडिया खेड़ा में ट्रेनिंग करवाई गई थी। अब पलवल की यूनिवर्सिटी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की तरफ से डिप्लोमा जारी किया गया है। पहले चरण में अभी 170 कर्मचारियों की ट्रेनिंग हुई है।