फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कर्मचारियों ने नहीं निकलने दी गाड़ियां, एजेंसी ने मांगी पुलिस फोर्स

फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा उठान हुआ। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों धरना दिया और प्रदर्शन किया। डोर टू डोर कचरा उठान और स्वीपिंग एजेंसी ने भी सफाई नहीं की। शुक्रवार दोपहर को नगर परिषद के ईओ सुरेश ने डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को गाड़ियां लेकर उठान के निर्देश दिए। वीरवार को एजेंसी को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार दोपहर को एजेंसी के अधिकारियों ने गाड़ियां निकालने का प्रयास किया तो नगर परिषद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और गेट पर बैठ गए। एजेंसी ने गाड़ियां निकलवाने के लिए थाना में पत्र देकर पुलिस फोर्स मांगी है। शनिवार को भी जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में सफाई नहीं होगी। दो दिन में 220 टन कचरा इक्ट्ठा हो गया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें