फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद डीसी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Naveen Updated Wed, 11 Mar 2026 02:26 PM IST

जाखल और कुलां में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया उन्होंने कुलां स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कक्षा कक्षों, मिड-डे-मील व्यवस्था, कंप्यूटर लैब, स्टाफ रूम और प्राचार्य कक्ष का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्कूल प्रमुखों को मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की और शिक्षकों से विद्यार्थियों की शिक्षा तथा उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उपायुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जाखल के अन्य दफ्तरों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने जाखल के उपतहसील कार्यालय का दौरा किया, जहाँ कमियां पाए जाने पर अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए गए। डॉ. विवेक भारती ने कुलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ कुशल और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि यह एक नियमित निरीक्षण था। कुछ कार्यालयों में कमियां मिली हैं, जिनके संबंध में अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें