फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में वेयर हाउस कॉरपोरेशन के डीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक डीके पांडे पर टोहाना के मिल संचालक हनी बंसल ने मिल की क्षमता बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। एचबी राइस मिल संचालक हनी बंसल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले की जांच करवाने की भी मांग की है। हालांकि, जिला प्रबंधक डीके पांडे ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है। गौरतलब है कि करीब 20 दिन पहले तत्कालीन डीएम सुमित कुमार को निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर डीके पांडे को नए डीएम लगाया गया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें