फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में पपीहा और हुडा सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को छोड़ सभी पार्क संस्थाओं को आखिरकार दिए गोद

फतेहाबाद नगर परिषद ने आखिरकार शहर के पार्को और ग्रीन बेल्ट को संस्थाओं को गोद दे दिया है। हालांकि शहर के सबसे बड़े पार्क पपीहा और हुडा सेक्टर तीन की ग्रीन बेल्ट को अभी गोद नहीं दिया गया है। नगर परिषद ने शमशान भूमि सुधार सभा को 6 पार्क गोद दिए है। इसके अलावा श्रेत्रीय राजपूत सभा को 4 पार्क गोद दिए है। पहले ये सभा एक-एक पार्क संभाल रही थी। पार्क गोद लेने के लिए 25 संस्थाओं ने आवेदन किए थे। इसमें 8 के आवेदन रद्द कर दिए गए। वजह ये है कि चार संस्थाएं बाहर की थी और चार ऐसी थी जो कि आरडब्ल्यूए या फिर एनजीओ से संबंधित नहीं थी। ये पार्क एक साल के लिए नगर परिषद ने गोद दिए है और 4.40 रुपये प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। ये पार्क इस संस्था को दिए गए गोद रानी लक्ष्मी बाई पार्क - रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसायटी, फतेहाबाद शिवपुरी पार्क - शमशान भूमि सुधार सभा एमसी कॉलोनी पार्क - शमशान भूमि सुधार सभा डॉ.चिरंजी लाल घर के पास पार्क - शमशान भूमि सुधार सभा पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल के घर के पास पार्क -शमशान भूमि सुधार सभा सुरेश मुंजाल के घर के पास पार्क - शमशान भूमि सुधार सभा दलीप सिंगला के घर के पास पार्क - शमशान भूमि सुधार सभा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क - दि प्रोग्रेसिव वेल्फेयर सोसायटी जगजीवनपुरा पीएनबी ग्रोवर और अशोक पूनिया घर के पास - भगवान वाल्मिकी आश्रम सेवा समिति पार्क मोहन लाल जुनेजा के घर के पास - श्रेत्रीय राजपूत महासभा पूनम आंखों के अस्पताल के पास - श्रेत्रीय राजपूत महासभा संदूजा अस्पताल पार्क के पास - श्रेत्रीय राजपूत महासभा बस स्टैंड के पीछे पार्क - श्रेत्रीय राजपूत महासभा पार्क दिनेश गेरा घर के पास - श्री संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट अरोड़ा भोजनालय के सामने पार्क - पवन शर्मा मैमोरियल ट्रस्ट डॉ.आंबेदकर पार्क - डॉ.भीमराव आंबेदकर सभा टैक्सी स्टैंड पार्क - मां पाथरी सेवा ट्रस्ट शहीद उद्यम सिंह पार्क - शहीद उद्यम सिंह कल्याण संस्था लघुसचिवालय पार्क संभालेगी जिंदगी संस्था लघुसचिवालय में द्वितीय खंड के सामने बने पार्क को जिंदगी वेल्फेयर सोसायटी संभालेगी। नगर परिषद ने इस पार्क को भी गोद दे दिया है। इस पार्क के फिलहाल हालात ये है कि यहां पर कांटेदार झाडिय़ां उग चुकी है और जंगल जैसे हालात बन चुके है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें