फतेहाबाद के साढ़े तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में एसपी आस्था मोदी ने टोहाना की महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शकुंतला देवी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी आस्था मोदी द्वारा यह कार्रवाई महिला थाना प्रभारी के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने के चलते की गई है।