फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अपनी मांगों को लेकर डीसी से मिलने आए किसानों ने शुरू किया पक्का धरना, उपायुक्त ने ज्ञापन लेने से किया मना

बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति संगठन के लोगों ने डीसी के ज्ञापन न लेने को लेकर नाराजगी जताई और लघु सचिवालय के गेट के बाहर पक्का धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि एक तरफ सरकार प्रशासन को रात्रि शिविर लगाने के लिए कहती है और वहीं जब इन गांवों के किसान समस्या सुनाने के लिए उनके गेट पर आते हैं तो वह समस्या ही नहीं सुनते। इस रवैये के कारण संगठन ने फैसला लिया है कि रात्रि धरना शुरू किया जाए और आगामी दिनों में नेशनल हाईवे को भी जाम किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें