फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय परिषद के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के विरोध में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर दूसरे दिन प्रदर्शन की किया गया। इसी क्रम में टोहाना में दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट टोहाना के उपप्रधान गुरदीप सिंह (लाइनमैन) ने की जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव सुरेश कुमार (लाइनमैन) द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यूनियन की ओर से तीन दिनों तक एसडीओ कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय परिषद के पूर्व संयोजक फूल कुमार कुंडू, पूर्व सर्किल सचिव सुनील कुमार ढिल्लो तथा टोहाना ब्लॉक महासंघ प्रधान बंसी लाल ने भाग लिया। यूनिट उपप्रधान गुरदीप सिंह एवं शमशेर सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर को यूनियन की केंद्रीय परिषद की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव, विद्युत विभाग हरियाणा को लिखित रूप में अवगत - करवाया गया था कि विभाग में तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारियों पर लागू की जा रही - ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी किसी भी रूप में कर्मचारियों के हित में नहीं है। प्रदर्शन में सूरजमल नैन, शमशेर पूनिया, तेजा सिंह, मोइनुद्दीन, रणधीर, सतबीर पाबड़ा, शमशेर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें