फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, एसीबी ने की कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:50 PM IST

एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार दोपहर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई धर्मवीर सिंह रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। जेई पर बीजेपी नेता एवं बिजली निगम के ठेकेदार भवानी सिंह से बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप है। बीजेपी नेता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में छापेमारी कर जेई को 34 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद बिजली निगम कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति हो गई। बीजेपी के किसान मोर्चा का पूर्व प्रदेश सचिव भवानी सिंह बिजली निगम में ठेकेदारी का काम करता है। उसने बिजली निगम में कार्यरत जेई धर्मवीर सिंह पर आरोप लगाया था कि धर्मवीर सिंह ने बिजली लाइन खींचने के कार्य का बिल पास करने के लिए उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। मामले की शिकायत भवानी सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। टीम ने मंगलवार दोपहर को जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें