फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के पास पंचायत भवन के सामने सोमवार सुबह डीएसपी की गाड़ी को निजी बस ने टक्कर मार दी। गाड़ी में डीएसपी कुलवंत सिंह खुद मौजूद थे। बस की टक्कर से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि डीएसपी कुलवंत को और उनका चालक बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि कार्रवाई के बाद पुलिस ने बस को मौके से रवाना कर दिया।