बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित करने के उद्देश्य को लेकर डीएसपी उमेद सिंह ने राजकीय कन्या स्कूल में चल रहे परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशाशन द्वारा बारीकी से जांच की गई तथा उचित निर्देश भी दिए गए। डीएसपी ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है, परीक्षाएं शांतिपूर्ण करवाने को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि टोहाना शहर में 6, सादर एरिया में 12 तथा जाखल क्षेत्र में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गया है जहां शांतिपूर्ण परीक्षा जारी है।