फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ऑक्सीजन प्लांट का अब ड्रायर खराब, पांच दिन बाद भी नही हुआ शुरू

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Jul 2025 10:29 AM IST

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल परिसर में लगा 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट पांच दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। खराब तार बदलने के बाद मंगलवार को कर्मचारियों ने ऑक्सीजन प्लांट चलाने का प्रयास किया लेकिन ड्रायर नहीं चल पाया है। इस कारण ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। आज इंजीनियर ड्रायर की जांच करेंगे क्योंकि इसके जरिए ऑक्सीजन की गुणवत्ता ठीक कर आगे सप्लाई की जाती है। दूसरा बारिश के चलते होने वाले जलभराव को रोकने के लिए भी कोई समाधान नहीं किया गया। इस कारण भी ऑक्सीजन प्लांट में दिक्कत आ रही है। प्लांट जब लगाया गया तब निर्माण के दौरान लापरवाही सामने आई। इसका लेवल ऊपर नहीं उठाया गया। ये हालात तब है जब तीन विभागों ने मिलकर इसे लगाया था। इसे लगाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बेस तैयार किया था जबकि बिजली संबंधित काम इलेक्ट्रिकल विंग ने किया था। मशीन लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग ने किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें