फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर हिसार के निजी स्कूल की बस को लेकर हंगामा हो गया। स्कूल बस को चालक ने तेज गति दौड़ाया और शिव चौक में स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। स्कूल बस पर ना तो नंबर प्लेट थी और ना ही स्कूल का नाम लिखा था। लोगों ने स्कूल बस को बीघड़ चौक पर रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में है। उसने स्कूल का नाम और और मैनेजमेंट के किसी भी सदस्य का नाम नहीं बताया गया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली गई। पुलिस टीम ड्राइवर को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि हिसार क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल में फतेहाबाद से बच्चों को लाने व वापस छोड़कर जाने के लिए बसें लगाई हुई है। एक बस बिल्कुल नई लगाई गई है, जिस पर न स्कूल का नाम लिखा हुआ है और न ही नंबर प्लेट लगी है। बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है।