शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए शनिवार को जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई टीम के साथ फील्ड में निकले। डीएमसी ने सिरसा रोड पर अपनी मौजूदगी में कचरा संग्रह स्थल पर सफाई करवाई और अवैध होर्डिंग उतरवाए। डीएमसी ने पुरानी तहसील चौक स्थित स्वर्ण हेरिटेज पार्क का निरीक्षण किया। यहां पर निर्माणधीन चारदीवारी को लेकर कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश से जानकारी ली और कहा कि दीवार तो डबल बनाई जा रही है लेकिन इसका फायदा भी मिलना चाहिए। इसके अलावा पार्क में घूमने आए लोगों से सफाई को लेकर फीडबैक भी लिया।