फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में जिलास्तरीय ग्रामीण क्रिकेट का हुआ शुभारंभ, 32 टीमों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

नवीन दलाल Updated Thu, 25 Dec 2025 04:29 PM IST

देश के शहीद-ए-आजम भगत सिंह द्वारा स्थापित भारत की जनवादी नौजवान सभा के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के गांव बहबलपुर में स्थित मुख्तयार सिंह मैमोरियल महाविद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर किया। इस दौरान महाविद्यालय के चेयरमैन डाॅ. हरविंद्र सिंह विर्क ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। भारत की जनवादी नौजवान सभा के 100 साल पूरे होने पर इस तरह का आयोजन करना सराहनीय है, क्योंकि यह नई पीढ़ी को हमारे क्रांतिकारियों के गौरवशाली इतिहास से जोड़ता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल प्रयास के लिए बधाई दी और आश्वासन दिया कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार टीमों के बीच दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मैच मुख्तयार सिंह मैमोरियल कॉलेज व रॉयल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। पहला मैच 8 ओवर का हुआ, जिसमें मुख्तयार सिंह मैमोरियल कॉलेज ने रॉयल पब्लिक स्कूल को करीब 72 रनों का टारगेट दिया। जिसमें मुख्तयार सिंह मैमोरियल कॉलेज ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच खेओवाली सिरसा व चौबारा फतेहाबाद के बीच हुआ। दूसरा मैच 14 ओवर का हुआ, जिसमें खेओवाली सिरसा ने जीत दर्ज की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें