फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद डिस्पोजल टैंक की जमीन पर बढ़ा विवाद, चार दिन बाद भी प्रशासन नहीं निकाल पाया समाधान

प्रशासन नहीं ढूंढ पाया चार दिन में समाधान, डिस्पोजल टैंक जगह को लेकर स्वामी नगर निवासी और ईसाई समाज हुए आमने-सामने - ईसाई समाज खोदाई के दौरान निकली खोपड़ी को दोबारा दफन करने पर पर अड़ा, स्वामी नगर निवासी बोले जगह लेकर रहेंगे, कब्जा करने का प्रयास - पुलिस टीम के साथ दोनों पक्षों को साथ लेकर पहुंचे नगर परिषद सचिव, मामला बढ़ा - स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाना है डिस्पोजल टैंक फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले डिस्पोजल टैंक की जगह को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को काम बंद करवाने के बाद प्रशासन ने सोमवार तक का समय मांगा था लेकिन चार दिन बाद भी प्रशासन समाधान नहीं ढूंढ पाया है। शाम को जगह को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। ईसाई समाज के लोगों का कहना है कि मौजूदा जगह पर ही वापस खोपड़ी को दबाया जाएगा, शव को खुर्द-बुर्द किया गया है, मामले प्रशासन कार्रवाई करे। वहीं स्वामी नगर निवासियों का कहना है कि जगह पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जब कब्रिस्तान के लिए जगह दी जा चुकी है तो विवाद को क्यों बढ़ाया जा रहा है। मामले में समाधान के लिए नगर परिषद से सचिव गोविंद, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सतपाल रोज, जेई बलविंद्र और शहर थाना से पुलिस टीम पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें