फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में डिस्पोजल टैंक निर्माण को लेकर फिर विवाद, ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तान की जमीन बताकर रुकवाया काम

शहर के स्वामी नगर में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत डिस्पोजल टैंक के निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान वीरवार शाम को ईसाई समुदाय के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्रिस्तान की जगह बताते हुए काम रुकवा दिया। इसके बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर स्वामी नगर के पार्षद ज्ञान सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि डिस्पोजल टैंक के निर्माण के लिए संबंधित विभाग की ओर से अलग जगह निर्धारित की गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य को कब्रिस्तान की जमीन से जोड़कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। पार्षद ज्ञान सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष को जमीन को लेकर आपत्ति है तो प्रशासन मौके की पैमाइश और रिकॉर्ड की जांच करवाकर विवाद का समाधान करे। वहीं, ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर काम किया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की भूमि है। इसी कारण उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें