फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में योग दिवस पर दिखी अव्यवस्था, सीएम के भाषण दौरान बंद रही आवाज

Naveen Updated Sun, 21 Jun 2026 08:47 AM IST

रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, डीएसपी जय भगवान सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन चल रहा था, तभी अचानक बड़ी स्क्रीन बंद हो गई। कुछ देर बाद तकनीकी टीम ने उसे दोबारा शुरू किया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी के संबोधन के दौरान वॉल्यूम बंद कर दिया गया। स्पीच खत्म होने से ठीक पहले आवाज दोबारा शुरू की गई। इसको लेकर वहां मौजूद लोगों में चर्चा रही कि मुख्यमंत्री की स्पीच के दौरान आवाज क्यों बंद की गई। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा, "12 साल पहले प्रधानमंत्री ने योग को लेकर जो मिशन शुरू किया था, वह आज हरियाणा के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं के बल पर सफल होता दिख रहा है। टोहाना में सुबह से ही हजारों की संख्या में हर आयु वर्ग के लोग योग से जुड़ने आए। जब व्यक्ति मन से जुड़ता है तो मिशन कामयाब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बता रहे थे कि कई देशों से योग की तस्वीरें आई हैं। इससे साबित होता है कि हमारा योग कार्यक्रम न केवल भारत बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी कामयाब है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग योग से जुड़ना चाहते हैं।" पनिहार ने टोहाना व प्रदेशवासियों को बधाई दी और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके शुरू किए कार्यक्रम का सफल आयोजन भारत समेत विश्व के अन्य देशों में भी हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें