फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी भीड़

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 01:58 PM IST

नागरिक अस्पताल में रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी सेवाएं शुरू होते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विशेषकर हड्डी रोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी पांच दिन बाद शुरू होने के कारण इन विभागों में सबसे अधिक दबाव रहा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक ही दिन में करीब एक हजार मरीजों ने विभिन्न ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया। विशेषज्ञों के छुट्टी पर रहने के कारण इलाज न मिल पाने के कारण कई मरीज अपनी समस्या को लेकर सोमवार का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ओपीडी शुरू हुई, मरीज पर्ची बनवाने के लिए काउंटरों पर पहुंच गए। हड्डी रोग विभाग में जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर, कमर दर्द और गठिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं चर्म रोग विभाग में एलर्जी, त्वचा संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। भीड़ अधिक होने के बावजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने मरीजों को देखने का प्रयास किया। हालांकि, मरीजों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा। कई मरीजों ने बताया छुट्टी के कारण निजी अस्पतालों में इलाज करवाना महंगा पड़ता है, इसलिए वे सरकारी अस्पताल की ओपीडी खुलने का इंतजार करते हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पंजीकरण काउंटरों और ओपीडी में व्यवस्थाएं बनाई गईं। सुरक्षा कर्मियों की मदद से लाइन व्यवस्था बनाए रखी गई, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें