फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई, 13 कनेक्शन काटे; दोबारा लगाने पर चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना शहर की इंदिरा कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने अब तक 13 अवैध कनेक्शन काट दिए हैं। विभाग के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि विभाग को इंदिरा कॉलोनी से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोग पेयजल का दुरुपयोग कर रहे हैं। कई लोगों ने सब्जियों की सिंचाई के लिए अवैध रूप से पानी के कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बहाया जा रहा है। इसी के चलते विभाग की टीम और जेई विकास के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काटा जा रहा है। अमित कुमार ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में यह विभाग का तीसरा अभियान है। इससे पहले भी लोगों को नोटिस जारी कर अवैध कनेक्शन नहीं लगाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन कई लोगों ने बिना अनुमति दोबारा कनेक्शन जोड़ लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग सब्जियों की सिंचाई के लिए पेयजल कनेक्शन किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति मकान बनाकर परिवार सहित निवास करता है तो नियमानुसार आवेदन करने पर ही कनेक्शन स्वीकृत किया जाएगा। दोबारा अवैध कनेक्शन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें