फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: यूनियन बैंक में चेक को लेकर हंगामा, मैनेजर और ग्राहक ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

टोहाना। यूनियन बैंक टोहाना ब्रांच में मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे चेक पास करवाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बैंक स्टाफ और ग्राहक आमने-सामने आ गए। सूचना पर 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय गोयल के अनुसार उनके पास 7 लाख रुपये का आरटीजीएस चेक आया था। साइन मैच न होने पर उन्होंने खाताधारक को बुलाने के लिए कहा। इसी बात पर युवक गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी गई। गार्ड ने बाहर निकाला तो डंडा लेकर आ गया,साथ में 15-20 लोग भी थे। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत और एसएचओ व डीएसपी कार्यालय में मेल भेजने की बात कही। गार्ड राज सिंह ने कहा कि उन्होंने युवक को शांति से बाहर बैठाने की कोशिश की, लेकिन उसने महिला स्टाफ को भी गालियां दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दूसरी तरफ चेक देने वाले ग्राहक गगन का कहना है कि साइन में मामूली फर्क था। वह खुद बैंक आए और दोबारा साइन करने को तैयार थे। गगन ने आरोप लगाया कि मैनेजर ने बदतमीजी की और बाहर निकलते ही गनमैन ने धक्के मारे गए।उन्होंने भी थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें