फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय टोहाना में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से मचा हड़कंप

नगर परिषद ने सुबह सुबह सीएम फ्लाइंग की रेड से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते आनन फानन में कुछ अधिकारी और कर्मचारी तुरंत कार्यालय पहुंच गए। फ्लाइंग टीम ने सबसे पहले अधिकारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की उसके बाद विकास कार्यों के बारे भी जानकारी जुटाई। इस दौरान ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायती राज के एसडीओ कर्म सिंह पहुंचे। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट कर्म सिंह ने बताया जिला उपायुक्त फतेहाबाद के निर्देशानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के तौर पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी, अभी टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच में अधिकारियों कर्मचारियों की लेट लतीफी संबंधित जांच की जा रही है, वे कार्यालय में सही समय पर नहीं आते, इसलिए गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें