फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में एक्सपायर बीज व खाद बेचने की शिकायत पर सीएम फ्लांइग की रेड

फतेहाबाद शहर में पुराने बस अड्डे के सामने शिवालय मार्केट में स्थित एक खाद-बीज की दुकान पर सीएम फ्लाइंग द्वारा रेड की गई। आरोप है कि इस दुकान पर एक्सपायरी डेट जाने के बाद भी खाद-बीज बेचे जा रहे थे। इसकी शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम रेड करने पहुंची। इस दौरान कुछ एक्सपायरी डेट का सामान टीम को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार शिवालय मार्केट स्थित ए टू जेड एग्री स्टोर पर काफी समय से पुराने खाद बीज व अन्य सामान बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने कृषि विभाग के एसडीओ को साथ लेकर संयुक्त रेड की। दोनों विभागों की टीम फिलहाल जांच में जुटी हुई है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी। वहीं, पेस्टीसाइड की दुकान पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी की सूचना पाकर अन्य विक्रेताओं में भी खलबली मची रही और सभी अपना स्टॉक दुरुस्त करने में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें