फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए पुलिस ने चोर किया गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टोहाना की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन का नशा करता है और उसकी पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया की वार्ड नंबर 14 स्थित गीता कॉलोनी निवासी संतोष देवी की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिनके घर से सोने की बालियां और नकदी चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गीता कालोनी निवासी दीपक उर्फ राजू को काबू किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने न केवल उक्त चोरी की वारदात कबूल की, बल्कि टोहाना की विभिन्न कॉलोनियों में हुई कई अन्य चोरियों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों भोली और सुखा के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनों में ग्रीन पार्क कॉलोनी, एकता नगर, कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके बताए अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें