फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पंजाब से खाटूश्याम जा रही बस टोहाना में हादसे का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:17 AM IST

शहर के शहीद चौक के रास्ते पंजाब के लुधियाना से खाटूश्याम जा रही एक टूरिस्ट बस शहर में शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अल सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर शहीद चौक पर हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को धीरे-धीरे सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से बस को चौक से नीचे उतारा गया। लुधियाना निवासी नरेश जैन और अमन ने बताया कि वे सभी पंजाब के लुधियाना से राजस्थान में खाटूश्याम जी के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक चालक को नींद आ गई और बस शहीद चौक पर चढ़ गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें