भवन निर्माण एवं श्रमिक संघ ने अपनी मांगों को लेकर फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। श्रमिक संघ ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि मजदूरों की कॉपियां बननी बंद हो गई हैं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रही है। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि फतेहाबाद में भवन निर्माण एवं श्रमिक संघ का अपना कार्यालय तक नहीं है। कार्यालय न होने के कारण श्रमिकों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए हिसार के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होते हैं। श्रमिक संघ ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।