फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में टोहाना में भाजपा का जश्न, बबली बोले- पंजाब में भी खिलेगा कमल

पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के आवास पर मंगलवार को अपने निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में पार्टी की जीत और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन का जश्न धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में जिला व स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। टोहाना हलके की जनता इसी खुशी का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता पिछली सरकार के लोभ-लालच और अधूरे वादों से त्रस्त थी। यह जीत बंगाल की जनता का रिएक्शन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और बंगाल की जनता ने उन पर भरोसा जताया है। बबली ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर मेनिफेस्टो के वादे पूरे करेगी। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए। पंजाब चुनाव पर बोले कि वहां तुष्टिकरण की राजनीति का अंत तय है, अगली बार कमल खिलेगा। साथ ही उकलाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें