शहर के रेलवे रोड स्थित मार्केट में खरीदारी करने के लिए अपनी ननद के साथ स्कूटी पर जा रही महिला का बाइक सवार दो युवकों ने दो तोले का मंगलसूत्र छीनकर ले गए। महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के दुकानदार जमा हो गए जिसके बाद सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी उमेद सिंह ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाऊन निवासी महिला अनु अपनी ननद के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए स्कूटी पर आईं थी। जब वे सेनी चौक से जा रहे थे तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकल सवार दो युवकों ने उसके गले से लगभग दो तोले का मंगलसूत्र छीन लिया और दोनों लड़के रेलवे रोड की तरफ फरार हो गए। आरोपियों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन से कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस कर्मचारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है, जिसके अनुसार आगामी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जाएगा।