फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किसानों के लिए बड़ी राहत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाने का लिया गया निर्णय

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 01:44 PM IST

मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से किसानों के लिए सकारात्मक पहल करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में दी गई। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से यह सुविधा दी जा रही है कि यदि किसी किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली पर वाहन रजिस्टर्ड नंबर नहीं होगा तो मार्केट कमेटी द्वारा उसका नंबर लिखा जाएगा और बायोमेट्रिक के बाद किसान को अनाज मंडी में जाने दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को हेफेड खरीद एजेंसी द्वारा नियमित रूप से गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई जिसके लिए 12% नमी तय की गई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग द्वारा लड्डू खिलाकर खरीद किसानों को बधाई दी गई और खरीद प्रक्रिया को तेज किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें